हतबंध| ग्राम पंचायत लावर में रविवार को 23 लाख के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 9, साहड़ा देव चौक के पास रंगमंच निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।


