जांजगीर | जैन समाज, नैला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज के संगठनात्मक विकास और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही संत निवास के लिए मकान क्रय करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि समाज के युवा वर्ग की मंदिर दर्शन और नियमित पूजा में भागीदारी कम हो रही है। इस स्थिति पर गंभीर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि युवाओं को पुनः सामजिक और धार्मिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित की गई। कुछ पद अभी रिक्त हैं जिन्हें जल्द भरा जाएगा। अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार जैन को सर्वसम्मति से चुना गया। नई कार्यकारिणी में विकास जैन और प्रभात जैन उपाध्यक्ष, अमित जैन सचिव, सुरेश जैन सह सचिव, रवि जैन कोषाध्यक्ष, आनंद जैन आहार‑विहार प्रमुख, सौरभ पूजन व्यवस्था प्रमुख, प्रेरित जैन सोशल मीडिया प्रभारी और धीरज जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष बनाए गए।


