गर्मी सताएगी: 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

भास्कर न्यूज | जांजगीर मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। आमतौर पर मार्च को गर्मी का पहला महीना माना जाता है और इस बार भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है और परिस्थितियां बनीं तो यह 40 डिग्री को भी छू सकता है। मंगलवार को दोपहर में तापमान पहली बार 35 डिग्री तक पहुंच गया। 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री था। यानी 72 घंटे में तापमान 3 डिग्री से अधिक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। इस समय न्यूनतम तापमान 21 डिग्री है, जबकि सप्ताह भर पहले यह 17 डिग्री था। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी महसूस हो रही है। सुबह के समय पहले जैसी ठंड नहीं रही। हवा शुष्क है और आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिससे तापमान में तेजी आई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मार्च माह में तापमान प्रतिदिन बढ़ता है। महीने के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान सामान्यत: 35 से 36 डिग्री तक पहुंच जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *