कवर्धा| ग्राम पोंड़ी में सिल्हाटी से उसलापुर, रिवापार खार होते हुए प्रभाटोला तक बायपास सड़क निर्माण होना है। इसे लेकर किसानों से भूमि ले लिए गए है। काम भी शुरू हो चुके है, लेकिन काम बेहद धीमा चल रहा है। आज एक साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। शासन को जल्द बाइपास सड़क निर्माण को लेकर ध्यान देना चाहिए। भारी वाहन से ट्रैफिक का दबाव बना होता है। बाइपास बनने से राहत मिलेगी। – ललित कुमार, कवर्धा


