कवर्धा|शहर में जगह-जगह बिजली के बॉक्स व तार खुले पड़े हैं। जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है, क्योंकि अधिकांश बॉक्स घरों के आसपास लगे हैं। करंट फैलने का खतरा है। – देवलाल वर्मा, कवर्धा


