सिटी बस को फिर से शुरू करें ताकि स्टूडेंट्स, आम लोगों को मिले राहत

कवर्धा| जिले में नगर पालिका कवर्धा के माध्यम से सिटी बस का संचालन किया जा रहा था। ये कवर्धा से पोंड़ी, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, बोड़ला के रूट पर चलती थी। लेकिन, वर्तमान समय में बीते करीब तीन साल से बंद है। इस सिटी बस में सबसे ज्यादा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सफर करते थे। इसके अलावा कवर्धा डेली अप-डॉउन करने वाले लोग भी इसका उपयोग करते थे। सिटी बस बंद होने से स्कूली बच्चों को यात्री बसों में सफर करना पड़ रहा है। प्रशासन को जल्द सिटी बस को फिर से शुरू करना चाहिए। – केशव भट्ट, कवर्धा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *