जन सेवा सोसायटी के रिसाइकलिंग प्रोजेक्ट को गंगानगर से मिलीं 250 कॉपियां

भास्कर न्यूज | फाजिल्का समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय जन सेवा सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे कॉपियों के रिसाइकलिंग प्रोजेक्ट को व्यापक स्तर पर जन-समर्थन मिल रहा है। इस अभियान के तहत जहां शिक्षण संस्थानों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं बाहरी शहरों के दानी सज्जन भी इस मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी के तहत सोसायटी की टीम ने विस्डम कान्वेंट स्कूल का दौरा किया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रोजेक्ट प्रभारी नीलम सचदेवा और सदस्य रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुरानी कॉपियों के खाली पेजों के दोबारा उपयोग और उन्हें दान करने के महत्व को समझाया। प्रधान रमन सेतिया ने बताया कि कॉपियां बनाने के लिए भारी संख्या में पेड़ों की कटाई की जाती है, जिसका सीधा असर धरती के बढ़ते तापमान पर पड़ता है। कागज का सदुपयोग कर पर्यावरण को बचाने और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने में भागीदार बनें। राजस्थान के श्री गंगानगर के दुर्गा मंदिर बाजार स्थित राइट वे स्टेशनरी के मालिक अनुपम भटेजा ने सोसायटी को 250 नई कॉपियां भेंट की हैं। इस अवसर पर संरक्षक रतन ग्रोवर, सुमन कुक्कड़, रमेश कुमार, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *