भास्कर न्यूज | लुधियाना टीचर्स जत्थेबंदियों ने प्राइमरी स्कूल मोती नगर की टीचर को परेशान करने और इंसाफ दिलाने के मामले में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने टीचर्स जत्थेबंदियों ने धरना दिया। बाद में एडीसी जनरल पूनम सिंह को मांग पत्र देते हुए प्राइमरी हेड टीचर का जिले से बाहर ट्रांसफर करने और जांच को जल्द पूरी करने को कहा। इस दौरान किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान साधु सिंह, पेंडू मजदूर यूनियन के जिला प्रधान अवतार सिंह रसूलपुर, स्त्री जागृति मंच पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमन देओल, दशमेश किसान मजदूर यूनियन के जिला सेक्रेटरी जसदेव, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, जिला प्रधान रमनजीत संधू, 6635 ईटीटी टीचर्स यूनियन के स्टेट लीडर देस राज ने इस मामले में पीड़ित टीचर को इंसाफ दिलाने में रुकावट डाल रहे एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों के खिलाफ अपना विरोध जताया है।


