घर के बाहर से इनोवा और पेट्रोल पंप के बाहर से मोटरसाइकिल हुई चोरी

लुधियाना|शहर के अलग-अलग इलाकों में कार और बाइक चोरी की दो वारदात सामने आई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला जवाहर नगर कैंप की गली नंबर-14 का है। कार मालिक चेतन ने बताया कि वह टेंट का काम करते हैं। 27 फरवरी की रात रोज की तरह अपनी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह काम पर जाने के लिए बाहर निकले तो कार गायब मिली। आसपास तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन-5 में शिकायत दर्ज कराई।दूसरा मामला डाबा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। पीड़ित प्रदीप कुमार निवासी लोहारा ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (PB10KA-9343) पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी की थी और एक दोस्त से मिलने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक वहां से चोरी हो चुकी थी। उन्होंने थाना डिवीजन-6 में शिकायत दी। पुलिस दोनों घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *