थानों के बाहर खड़े जब्त वाहन हटाने शुरू नूरपुर बेट में बना सबसे बड़ा व्हीकल यार्ड

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर के पुलिस थानों के बाहर वर्षों से धूल फांक रहे जब्त वाहन अब हटने लगे हैं। दैनिक भास्कर की ओर से प्रमुखता से मुद्दा उठाए जाने पर जिला प्रशासन हरकत में आया है। मंगलवार को थाना हैबोवाल के बाहर से केस प्रॉपर्टी में शामिल वाहनों को हटाकर नए यार्ड में शिफ्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे वाहनों की कागजी प्रक्रिया पूरी होती जाएगी, उसी क्रम में सभी थानों के बाहर खड़े जब्त वाहनों को हटाया जाएगा। इससे थानों के बाहर लगने वाले जाम और अव्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम ने पुलिस प्रशासन को नूरपुर बेट इलाके में करीब 9680 गज जमीन उपलब्ध करवाई है, जहां शहर का सबसे बड़ा पुलिस मालखाना (व्हीकल यार्ड) विकसित किया गया है। यह जमीन नगर निगम की लगभग 48,400 गज खाली पड़ी भूमि का हिस्सा है, जो पहले एनिमल कारकस प्लांट के पास स्थित थी। जानकारी के अनुसार, इस नए यार्ड में हर थाने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं और संबंधित थानों के नाम के बोर्ड भी लगाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में विभिन्न थानों से करीब 1500 वाहन यहां शिफ्ट किए जा चुके हैं। डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि यह यार्ड आधुनिक तकनीक से लैस हैं। वाहनों की सुरक्षा के लिए यहां 16 हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में सभी थानों के बाहर से केस प्रॉपर्टी पूरी तरह हटाकर इस यार्ड में शिफ्ट कर दी जाएगी। नूरपुर बेट में बना व्हीकल यार्ड ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *