गौरेला-पेंड्रा-मरवाही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़ी:59 मतदाता लेकिन 63 वोट मिले, पीठासीन अधिकारी निलंबित

मरवाही ब्लॉक के ग्राम धरहर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी अनियमितता सामने आई है। वार्ड नंबर 5 में कुल मतदाताओं से अधिक वोट डाले गए। जांच के बाद पीठासीन अधिकारी को ससपेंड कर दिया गया है। 23 फरवरी को हुए मतदान में वार्ड नंबर 5 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे – गेंदी प्रजापति और शांति बाई सोनवानी। इस वार्ड में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 59 है। लेकिन मतगणना में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कुल 63 वोट डाले गए। विधायक पर आरोप यह गांव मरवाही विधायक मरपच्ची का गृह ग्राम है, जहां वे पहले सरपंच के रूप में सेवा दे चुके हैं। उम्मीदवारों ने विधायक पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों को नोटिस जारी किया गया। जांच में सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने पीठासीन अधिकारी राजकुमार कुर्रे को निलंबित कर दिया। कुर्रे वर्तमान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खोडरी में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *