एमएमडी डीएवी कॉलेज के आठ एनएसएस वालंटियर्स का हाइकिंग कैंप के लिए चयन

गिद्दड़बाहा | एमएमडी डीएवी कॉलेज गिद्दड़बाहा के 8 एनएसएस वालंटियर्स का चयन हाइकिंग कैंप के लिए किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश महाजन ने बताया कि चयनित वालंटियर्स में साजनप्रीत, राजदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मनजीत सिंह, अमन कुमार, कृष्ण, अक्षय कुमार और करण शामिल है। उन्होंने बताया कि ये सभी वालंटियर्स 5 से 9 मार्च तक मोहाली में आयोजित होने वाले हाइकिंग कैंप में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि एमएमडी डीएवी कॉलेज में पिछले लंबे समय से प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर अंजली और जसविंदर बाघला के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कॉलेज के वालंटियर्स विभिन्न स्थानों पर आयोजित कैंपों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। प्रिंसिपल राजेश महाजन ने हाइकिंग कैंप के लिए चयनित वालंटियर्स को शुभकामनाएं देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रिंकू आदीवाल और विनोद कुमार भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *