गिद्दड़बाहा | सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल दोदा में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह काउणी द्वारा अपने ऐच्छिक कोटे से लगवाए नए आरओ सिस्टम का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं, ताकि उन्हें स्कूलों में घर जैसा सुखद वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चे अधिक समय स्कूल में बिताते हैं और यदि वे दूषित पानी पीते हैं तो गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अपने ऐच्छिक कोटे से आरओ सिस्टम हेतु ग्रांट जारी की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर मनोज कुमार बीपीओ, संतोष कुमारी मुख्य अध्यापक, गुलदीप कौर, हर्षपिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रेशम सिंह सदस्य, गप्पा, सोनू, मेघ सिंह सहित स्कूल का स्टाफ और गांववासी उपस्थित रहे।


