मुक्तसर | सिविल सर्जन डॉ. सुनील बांसल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक दफ्तर सिविल सर्जन में आयोजित की गई। बैठक में जिले के मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर (मेल) और लैब टेक्नीशियनों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम (डेंगू, मलेरिया), आईडीएसपी और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी से काम करें और डेंगू-मलेरिया के सीजन को देखते अभी से जरूरी गतिविधियां शुरू करें। तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के तहत कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और लोगों को तंबाकू के नुकसान के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बुखार होने पर मलेरिया की जांच जरूर करवाई जाए और पानी के सैंपल लक्ष्य अनुसार एकत्र किए जाएं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


