बठिंडा | जीटी रोड पर स्थित रोटरी क्लब बठिंडा कैंट की ओर से मंगलवार को मेडिकल कैंप लगाया गया। सुबह 10 बजे आरंभ हुए इस कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। कैंप दौरान लीवर का अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन टेस्ट निशुल्क किया गया, जिससे मरीजों को लीवर की स्थिति की सटीक जानकारी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श दिया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. दीपक बजाज ने कहा कि लीवर संबंधी बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन समय रहते जांच और उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर क्लब प्रधान सुशील गोयल, चेयरमैन पुरुषोत्तम बंसल, को-चेयरमैन जोगिंदर पाल हांडा, सचिव, लखबीर सिंह, कैशियर राजीव बांसल, डायरेक्टर अशोक सिंगला तथा प्रवीण गोयल आदि ने सहयोग दिया।


