बठिंडा | सद्भावना वेलफेयर सोसायटी की बैठक स्थानीय गीता भवन में प्रधान सुभाष चंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सोसायटी द्वारा ‘मिशन मॉर्निंग’ के तहत 47 दिनों तक कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को चाय-रस लंगर सेवा प्रदान करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम अरोड़ा, राजिंदर सिंगला, राजिंदर मोहन शर्मा, एमएल टुटेजा, चरणजीत टुटेजा, अजय सिंगला, जोगिंदरपाल विक्की और मोहित मित्तल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कपलेश, अशोक त्रिपाठी, देवराज सिंगला और जगजीत राय ग्रोवर का जन्मदिन भी बैठक के दौरान केक काटकर मनाया गया। प्रधान अरोड़ा ने बताया कि सोसायटी की ओर से 28 मार्च को मां चिंतपूर्णी व ज्वाला जी धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस यात्रा रवाना की जाएगी।


