बठिंडा |श्री महावीर संकीर्तन मंडल की ओर से चंडीगढ़ रोड के नजदीक जोगी नगर गली नंबर 5 में ऊषा देवी सोम प्रकाश मेमोरियल सिलाई सेंटर का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को सिलाई सेंटर में दानी सज्जनों के सहयोग सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर पंचवटी से सविता सेतिया, बलविंदर कौर, कुसुम गर्ग और रेखा सिंगला सिलाई सेंटर पहुंचीं और छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम दौरान श्री महावीर संकीर्तन मंडल के प्रधान सुरिंदर वैद्य ने अतिथियों का स्वागत किया। सिलाई सेंटर की संचालिका पूनम गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में करीब 30 लड़कियां सिलाई प्रशिक्षण ले रही हैं और लगातार नई छात्राएं भी जुड़ रही हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग 60 तक पहुंच जाएगी। मौके पर चेयरमैन प्रवीण कुमार काका ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


