ट्रेन की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत

ब​ठिंडा | हाजीरतन रोड स्थित बलराज नगर में रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा था। सहारा जनसेवा ने सूचना मिलते ही जीआरपी को दी। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान गगन (30) निवासी गांव चोटिया के रूप में हुई। परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके अलावा बठिंडा-पटियाला रेलवे लाइन पर मॉडल टाउन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल और टीम सदस्य मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की मौजूदगी में तलाशी लेने पर मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान मुख्तियार सिंह निवासी गुलाब की पत्ती, कोटशमीर के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *