लुधियाना स्टेट मीट में जालंधर के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन:कुलवीर ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड और माया ने सिल्वर मेडल जीता

पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा लुधियाना में आयोजित अंडर-20 और ओपन स्प्रिंट प्रतियोगिता में जालंधर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इन गेम्स में पीआईएस सेंटर से जुड़े एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते। पीआईएस कोच सरबजीत सिंह हैप्पी और गुलशन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुलवीर राम ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। लड़कियों की स्पर्धा में माया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में जश्न बेदी ने तीसरा स्थान, जबकि प्रताप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में सुखबीर कौर ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। इन शानदार प्रदर्शनों के साथ इन एथलीटों ने चंडीगढ़ में होने वाले नेशनल रिले कार्निवाल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने सभी एथलीट्स के साथ उनके कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि जालंधर के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। खिलाड़ियों की इन गौरवपूर्ण उपलब्धियों ने अन्य एथलीटों को भी प्रेरित किया है और खेल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गौर है कि जालंधर के इस एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर से पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा चुके हैं। इस दौरान कोच ट्विंकल चौधरी, पंकज कुमार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *