कविता लेखन में जसमीत, निबंध में मनदीप और कहानी में मनप्रीत फर्स्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर साहित्यिक रुचियों को बढ़ावा देने के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज में इंटर डिपार्टमेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मातृभाषा दिवस को समर्पित कविता, निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में कविता लेखन में एमए पंजाबी की जसमीत कौर ने पहला, बीए की जसमीत कौर ने दूसरा और रूबी बाघा व बलजिंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन में मनदीप कौर पहले, गौतम कुमार व शिवानी दूसरे और ममता व सतवंत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कहानी लेखन में मनप्रीत कौर ने पहला, सिमरनजीत कौर ने दूसरा और प्रभलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पंजाबी साहित्य सभा के समन्वयक प्रो. कुलदीप सोढी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. प्रीति, डॉ. संदीप कौर चीमा, प्रो. साहिल और डॉ. सुखदेव सिंह नागरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. हरजिंदर सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. कंवलजीत और प्रो. अजय भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *