हजारा सिंह वाला में चंडीगढ़ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया हालात का जायजा

फिरोजपुर | दूषित पानी के कारण फिरोजपुर के गांव हजारा सिंह वाला में फैले लैप्टोस्पायरोसिस संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने मंगलवार को गांव का दौरा कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। टीम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रोकथाम उपायों और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर आईएएस अधिकारी लिंदिया भी विशेष रूप से उपस्थित रही। राज्य स्तरीय टीम में स्टेट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. दिप्ती शर्मा तथा स्टेट वेटरनरी कंसल्टेंट डॉ. नवजोत कौर शामिल थी। टीम ने सिविल सर्जन डॉ. राजीव पराशर, सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुषमा ठक्कर, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. युवराज नारंग और डॉ. समिंदर कौर के साथ समीक्षा बैठक कर बीमारी की वर्तमान स्थिति और उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। टीम ने जल आपूर्ति एवं सीवरेज विभाग तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। अधिकारियों ने गांव के घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। टीम ने स्थानीय दुकानदारों को भी हिदायत दी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री को साफ-सफाई के साथ रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *