कृष्णा एन्क्लेव में श्री सुखमनी साहिब पाठ एवं कीर्तन समागम आयोजित

फिरोजपुर | कृष्णा एन्क्लेव मोगा रोड स्थित गांव आले वाला की समस्त साध संगत द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ और कीर्तन समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलोनी की महिलाओं के जत्थे द्वारा सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत खालसा गुरुद्वारा फिरोजपुर छावनी के हजूरी रागी भाई जरनैल सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरबाणी से निहाल किया। उन्होंने भट्ट बाणी के शब्दों के माध्यम से गुरु साहिबानों की महिमा का गुणगान किया। वहीं गुरुद्वारा के मीत ग्रंथी भाई गुरप्रीत सिंह ने भट्ट साहिबानों के जीवन और उनकी रचनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। समागम के दौरान संगत ने श्रद्धा भाव से गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में बैठकर कीर्तन और कथा का आनंद लिया। अंत में अरदास कर सरबत के भले, आपसी प्रेम और सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बच्चों ने भी सेवा निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *