शिवालिक पब्लिक स्कूल में होली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोत्सव का आयोजन

भास्कर न्यूज | फाजिल्का शिवालिक पब्लिक स्कूल में होली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक ऋचा प्रणामी और प्रिंसिपल सुनीता छाबड़ा की देखरेख में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने गुलाल के रंगों से होली खेली। प्रबंधक रिचा प्रणामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली पर्व सभी गिले शिकवे भुलाकर सब को गले लगाने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। इस दिन रंग तो खेलने चाहिए लेकिन हुल्लड़बाजी नहीं करनी चाहिए। होली मौके फूलों इत्यादि से बने गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए न कि रासायनिक रंगों से होली खेलनी चाहिए, इससे त्वचा रोग होने का खतरा बना रहता है। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और अध्यापकों के माथे पर रंगों के तिलक लगाकर उनके साथ भी होली की खुशियां सांझी कीं। वहीं स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षाविद विजय मोंगा ने आँनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में अध्यापिका नम्रता मक्कड़, सरिता मोंगा, रितु, प्रिया, साबिया, अजय कुमार, शीला, सुमन परूथी, सुमित मदान, कमलेश सेठी, मुस्कान खुराना, ममता, सुदेश, नीरू, पारूल, पूनम, रजनी व अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *