सर्व हितकारी विद्या मंदिर में श्री राधा- कृष्ण के भजनों पर खेली फूलों की होली

भास्कर न्यूज | फाजिल्का लाला सरन दास बूटा राम अग्रवाल सर्व हितकारी विद्या मंदिर की शिशु वाटिका में होली का त्योहार मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस उत्सव के दौरान चारों ओर रंगों और खुशियों का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल मधु शर्मा और शिशु वाटिका प्रमुख विनीता भुसरी ने बच्चों को होली के पावन पर्व की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होली शब्द का मूल अर्थ पवित्रता है। यह त्योहार न केवल वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करता है, बल्कि समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश भी फैलाता है। उन्होंने पौराणिक संदर्भ साझा करते हुए बताया कि यह पर्व भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यूकेजी कक्षा के नन्हें-मुन्नों ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली। बच्चों ने राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रंगों से सरोबार बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *