जीनियस कान्वेंट स्कूल में खेली फूलों की होली

भास्कर न्यूज | फाजिल्का जीनियस कान्वेंट स्कूल कटैहड़ा में होली का पावन पर्व मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुलाल, कलात्मक सजावट और होली के संदेशों वाले पोस्टरों से भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारंपरिक होली गीतों पर विद्यार्थियों के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने संबोधन के माध्यम से होली के मूल संदेश आपसी प्रेम, भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव को बड़े ही सुंदर ढंग से व्यक्त किया। जूनियर विंग के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें रंग भरो प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्राफ्ट मेकिंग के जरिए बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल कविता सपड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए होली की पौराणिक कथा सुनाई। उन्होंने भक्त प्रह्लाद और होलिका के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *