फाजिल्का | श्री दुर्गियाणा मंदिर वेलफेयर सोसायटी की ओर से मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में राशन वितरण के लिए क्षेत्र की उत्साही महिलाओं की समाजसेवी संस्था वूमेन वेलफेयर सोसायटी की टीम को आमंत्रित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चलाना की देखरेख में आयोजित राशन वितरण के दौरान सोसायटी से जुड़े 25 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं में मासिक राशन वितरित किया गया। इस मौके पर वूमेन वेलफेयर सोसायटी से अध्यक्षा सुजाता नारंग, नीलम सचदेवा, पूजा पुपनेजा, कंचन कक्कड़, उमा गोयल, एडवोकेट अदिति चोपड़ा, बंटी चोपड़ा, संगीता बांसल व अन्य सदस्याओं के अलावा मंदिर कमेटी से राजेश चलाना, पवन भठेजा, अरुण वधवा, सुधीर नारंग, एडवोकेट राजेश कसरीजा, डॉ. कुणाल कीर्ति मलिक व अन्य सदस्य मौजूद रहे। वूमेन वेलफेयर सोसायटी की ओर से मंदिर कमेटी की ओर से चलाए जा रहे राशन वितरण प्रोजेक्ट की सराहना की और कहा कि सोसायटी की ओर से उन असहाय परिवारों का चूल्हा जलाने में मदद की जा रही है, जिनके यहां कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है।


