उदयपुर में जगदीश चौक पर उड़ी गुलाल,डीजे पर झूमे युवा:देशी-विदेशी टूरिस्ट ने भी जमकर फेंका रंग, पंजाब के राज्यपाल ने भी खेली होली

उदयपुर शहर में खासकर जगदीश चौक में हर साल की तरह होली का जश्न बड़े ही जोश और उत्साह से सेलिब्रेट किया गया। पूरा चौक युवाओं से खचाखच भरा था।हिंदी-पंजाबी सॉन्ग्स पर हर कोई मस्ती से झूमा और होली को मस्ती से खेला। शहर में गुलाल उड़ाते हुए रंग फेंका और शुभकामनाएं दी। रंगों के इस पर्व पर देश-विदेश से आए टूरिस्ट भी बखूबी रम गए हैं। उन्होंने भी होली को खूब एन्जॉय किया। जगदीश मंदिर की सीढ़ियों से लेकर आसपास होटल्स की छतों, खि​ड़कियों पर लोग इस जश्न के गवाह बने। भारी भीड़ के कारण जगदीश चौक आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही और पुलिस ने अपने प्रबंध कर रखे थे। मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। यहां शहर के अधिकारियों ने भी होली सेलीब्रेट की और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। उदयपुर में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी होली खेली । कटारिया ने नगर निगम ग्राउंड में सामूहिक शोक परिवारों को ढांढस बंधाया। इसके बाद कटारिया ने शहर के इलाको में होली खेली। उनके सेक्टर 11 स्थित आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने होली खेली। सांसद डा. मन्नालाल रावत ने खुद ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। उदयपुर की होली की तस्वीरें देखे…

नीचे देखे लाइव ब्लॉग अपडेट्स … ये खबर भी पढ़ें…
होली जलाने पहाड़ी पर जुटे 8 हजार से ज्यादा लोग:लक्ष्यराज सिंह ने राजसी अंदाज में किया होलिका दहन, सुख-शांति की कामना की, ढोल की थाप पर झूमे लोग उदयपुर में सोमवार शाम 6:30 बजे से रात तक शुभ मुहूर्त में अलग-अलग जगह होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन को लेकर खासा उत्साह था। (पूरी खबर पढ़ें..)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *