भीलवाड़ा में SBI बैंक से थैले से 90 हजार चोरी:पीछे घूम कर रेकी करता रहा, पर्ची भरते समय लेकर फरार हुआ

भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में एसबीआई बैंक में एक ग्राहक का नोटों से भरा थैला अज्ञात युवक उठाकर फरार हो गया। थैले में करीब 90 हजार रुपये कैश ओर कुछ डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी रखी थी। चोरी की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में लगी है। पीड़ित मदनलाल गुर्जर ने कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वो बैंक में कैश जमा कराने एसबीआई शाखा पहुंचा था। बैंक में जमा पर्ची भरते समय उसने थैला पास में रखा हुआ था, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर थैला उठाकर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरु कुछ देर बाद चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी।बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला उठाते हुए नजर आया है।पुलिस ने फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की।फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *