नरियरा| नगर पंचायत नरियरा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बरभाठा में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने स्कूल परिसर में घुसकर शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। सुबह जब स्टाफ और स्थानीय लोग पहुंचे तो टूटा दरवाजा और बिखरा सामान देखकर सभी हैरान रह गए। घटना से वार्डवासी और स्कूल प्रबंधन बेहद आक्रोशित हैं। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार टंडन ने कहा कि यह बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य से जुड़ा मामला है। यदि स्कूल परिसर तक सुरक्षित नहीं है तो प्रशासन को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


