आज होली है…हर चौक पर पुलिसकर्मी तैनात, अस्पताल में 14 बेड का इमरजेंसी वार्ड, ट्रेनें व बसें समय पर चलेंगी

होली के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष नाकाबंदी की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, जबरन रंग डालने, शराब पीकर वाहन चलाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के हर थाने के एसएचओ को अपने-अपने इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख चौक और बाजारों में नाके लगाए जाएंगे, जबकि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। एसपी सिटी ने आम लोगों से अपील की कि त्योहार इस तरह मनाएं जिससे किसी को कोई परेशानी न हो और सामाजिक सौहार्द बना रहे। रेलवे-बस… होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर और टिकट ​िखड़की हमेशा की तरह खुली रहेगी। किसी कर्मचारी की कोई छुट्टी नहीं रहेगी। रेलवे ने होली पर बठिंडा से आगरा के नई ट्रेन भी चलाई है। वहीं, बस स्टैंड पर भी बसें हमेशा की तरह तय समय पर चलेंगी। यहां भी कोई कर्मचारी होली के अवकाश पर नहीं रहेगा। खुले रहेंगे अस्पताल… स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल खुले रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए डाक्टर्स व स्टाफ की छुट्टी रद्द की गई है। ग्रामीण इलाकों में भी डॉक्टर्स को कहा गया है कि वे अपना मुख्यालय न छोड़ें। यहां सिविल अस्पताल में 14 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है, जहां राउंड द क्लॉक मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। सीनियर्स डॉक्टर भी शहर में ही उपलब्ध रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *