संगरूर | चोरी के मोटरसाइकिल समेत कमलजीत सिंह और विकास कुमार को काबू कर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर धूरी के सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कमलजीत सिंह निवासी सुनाम व विकास कुमार निवासी सुनाम ने गांव घनौरी से एक मोटरसाइकिल चोरी किया है। जो धूरी से संगरूर की तरफ जा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके कमलजीत सिंह व विकास कुमार को काबू किया जिनसे चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया।


