राजस्थान में पारा 8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा:दिन-रात में सामान्य से ज्यादा तापमान; गर्मी और बढ़ने की संभावना

राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में तो दिन में झुलसाने वाली गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से मंगलवार रात में कुछ शहरों में हल्की ठंडक रही, लेकिन तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में आसमान बिल्कुल साफ रहा और सुबह से तेज धूप निकली। पिलानी, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, जालोर और लूणकरणसर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। सभी शहरों का पारा 31 डिग्री से ऊपर राजस्थान में मंगलवार को सभी शहरों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। अलवर में अधिकतम तापमान 31.4, जयपुर, उदयपुर में 33.9, सीकर में 32.5, गंगानगर में 33.3, बारां में 32.9, हनुमानगढ़ में 31.2, सिरोही में 32.8 और झुंझुनूं में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज गर्मी के कारण अब तमाम शहरों में सुबह-शाम घरों-दफ्तरों में पंखे चलने शुरू हुए। जबकि पश्चिमी जिलों में तो दिन में कूलर, एसी की शुरूआत हो गई। रात का तापमान गिरा, ठंडक बढ़ी राज्य में दिन का तापमान भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन मंगलवार रात के न्यूनतम तापमान में कई शहरों में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट हुई। चूरू, सीकर, अलवर, टोंक, करौली, दौसा, झुंझुनूं, बारां में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे कम तापमान फतेहपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान में इस गिरावट से रात में कुछ शहरों में हल्की ठंडक रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *