कार शोरूम में तोड़फोड़ कर 13.89 लाख चोरी,VIDEO:ग्लव्स पहनकर कैश काउंटर और तिजोरी तोड़ी, नगदी के लिए बहस करते दिखे

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित कार शोरूम से चोरी की वारदात सामने आई है। 2 नकाबपोश चोर शोरूम में घुसे और तोड़फोड़ करते हुए कैश काउंटर व तिजोरी से 13 लाख 89 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दो चोर वारदात को अंजाम देकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। शोरूम एडमिन इंचार्ज की ओर से मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस और शोरूम मालिक को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इंचार्ज की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कल रात की है। सबसे पहले देखिए वारदात की PHOTO’S…… जिला जयपुर निवासी शोरूम इंचार्ज शीशपाल यादव(36) ने बताया कि वह अजमेर के घुघरा घाटी स्थित ओम टोयोटा शोरूम पर एडमिन इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। वह शोरूम के पीछे ही रहता है। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह उठा और शोरूम के बाहर घूम कर वापस अंदर आया तो उसे सफाई कर्मचारी ने अकाउंट केबिन का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी गई। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था, कैश काउंटर और तिजोरी भी खुली हुई थी। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक और अकाउंटेंट को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। कैश काउंटर और तिजोरी से 13 लाख 89 हजार इंचार्ज ने बताया कि अकाउंटेंट विभाग से स्टेटमेंट मिलाया तो कैश काउंटर और तिजोरी में रखे कुल 13 लाख 89 हजार रुपए गायब थे। सीसीटीवी चेक किया तो दो बदमाश मुंह बांधकर शोरूम के अंदर दीवार कूदकर पीछे की तरफ से आए थे। वर्कशॉप का कांच तोड़कर शोरूम के अंदर घुसे, कैश काउंटर के गेट को किसी औजार से खोलकर कैश काउंटर व तिजोरी में से राशि चुराकर वापस दीवार कूद कर फरार हो गए। इंचार्ज ने बताया कि उसकी कंपनी में एक कर्मचारी जो वॉशिंग स्टाफ में कार्यरत है। उसने रात को कॉल कर उससे पूछा कि सर आप कहां पर हो.. मामले में पुलिस से कर्मचारी से भी पूछताछ कर जल्द मामले में खुलासा करने की मांग की है। CCTV में कैद हुई वारदात, फिंगरप्रिंट छुपाने के लिए पहना ग्लव्स शोरूम के अंदर सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। जिसमें दो चोर अपने मुंह को छुपा कर शोरूम में घुसकर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोरों के द्वारा तिजोरी और कैश काउंटर के लॉक को तोड़कर एक बैग में नगदी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ सेकेंड के लिए दोनों नगदी को लेकर आपस में बहस भी करते दिख रहे हैं। सीसीटीवी में दोनों चोरों ने हाथों पर ग्लव्स भी पहन रखे हैं। जिससे कि उनके फिंगरप्रिंट्स पुलिस को मौके पर नहीं मिल सके। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। —- ये खबर भी पढ़ें अजमेर में रेलवे कर्मचारी के घर चोरी:9 लाख के जेवर और 80 हजार नगदी चुराई, परिवार को टूटे मिले ताले अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले रेलवे कर्मचारी के घर चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर 9 लाख रुपए के जेवर और 80 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। रेलवे कर्मचारी अपने परिवार सहित रिश्तेदार के यहां मृत्यु होने पर अजमेर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारी की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस जांच में जुटी है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *