घर के बाहर बैठे युवक पर चाकू से हमला:पड़ोस में ही रहने वाले 3 लड़कों ने किया वार, मारकर भागे

कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में देर रात एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार घर के बाहर खड़े युवक पर तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। घायल युवक को परिजन तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घायल अब्दुल्ला ने बताया कि वह रात के समय अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले तीन युवक वहां पहुंचे और गलत व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पीठ, जांघ और पैर पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर आए। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत गुमानपुरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *