गजसिंहपुर पुलिस ने 7960 नशीली गोलियां बरामद की:आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत कार्रवाई

गजसिंहपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7960 प्रतिबंधित नशीली टेपेन्टाडोल गोलियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत की गई। डॉ. अमृता दुहन, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और जिला पुलिस संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ चला रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालना और मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसना है। इसी अभियान के तहत सुरेश बिश्नोई आरपीएस, थानाधिकारी पुलिस थाना गजसिंहपुर के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। इस टीम में गुल्लाराम सउनि पुलिस थाना गजसिंहपुर और ड्रग्स इंस्पेक्टर सुखदीप कौर शामिल थे। टीम ने वार्ड 02, गजसिंहपुर निवासी 55 साल राजेन्द्र कुमार बेटा राजकुमार (जाति अरोड़ा) के कब्जे से ये नशीली गोलियां बरामद कीं। इस पूरी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल ईश्वरलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *