पेंशन भोगियों का 8 से 11 मार्च तक चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव करने का एलान

​भास्कर न्यूज। बरनाला ​पावरकॉम और ट्रांसको पेंशन यूनियन पंजाब की बैठक इंजीनियर केवल सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 8 से 11 मार्च तक चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विशाल रोष मार्च निकालते विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेश वित्त सचिव सुखजंत सिंह बरनाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पिछले चार वर्षों से पंजाब सरकार पेंशन भोगियों और कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। ​नेताओं ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशन भोगियों की पेंशन में सुधार की मांग अभी भी लटकी हुई है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की किस्तों का बकाया, 16 प्रतिशत डीए रोकना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सातवें वेतन आयोग की मंजूरी जैसी मांगों पर सरकार मौन है। यूनियन ने घोषणा की कि 11 मार्च को मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा के पास सुबह 11 बजे रोष रैली करेंगे, जिसके बाद विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा। प्रदर्शन में बिजली कर्मचारी एकता और जॉइंट फोरम पंजाब के संगठन भी शामिल होंगे। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया, तो आगामी चुनावों में सरकार का कड़ा विरोध करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *