जालोर में बच्चों को दूल्हा बना कर बारात निकाली:डीजे की धुन पर गलियों में टोलियां बना कर निकले; कल भी खेलेंगे होली

जालोर में रंगों का पर्व इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। तिथि को लेकर बने असमंजस के बावजूद जालोर शहर में आज सुबह से ही होली का रंग चढ़ता नजर आया। शहर की कॉलोनियों व मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जालोर में मंगलवार की शाम को होली दहन करने के बाद बुधवार को लोगों ने रंगों का पर्व एक दूसरे को गुलाल लगा कर मनाया गया। इसके साथ कई जगह युवाओं ने डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए। वहीं बच्चे जगह-जगह टोलियां बनाकर एक दूसरे पर पिचकारी से कलर डालते रहे। इसके लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। हालांकि, होली की तिथि को लेकर इस बार कुछ कन्फ्यूजन बना रहा जिसके चलते कई लोगों ने आज रंग की होली खेली तो कई कल भी होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इस लोगों अपने एक साल पहले जन्मे बच्चे को घोड़े पर बिठा कर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए शहर के भक्त प्रहलाद चौक पहुंचे। जहां होलिका दहन स्थल पर परिक्रमा लगाकर आशीर्वाद दिलाया और बच्चों के लम्बी उम्र की कामना की। यह खबर भी पढ़े… जालोर में इलोजी की बारात के साथ जली होलिका:आनंद भैरू ने लिए अग्नि फेरे, होली की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *