हसुवा | ग्राम कोटियाडीह के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र क्रमांक 111061 में हाई स्कूल कक्षा 10वी एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है केन्द्राध्यक्ष मनोज खुटेश्वर ने बताया की इस परीक्षा केंद्र में दो हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटियाडीह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया के परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है। कक्षा 10 वी में कुल 113 तथा 12वीं में कुल 98 छात्र पंजीकृत है। परीक्षार्थियों में 112 उपस्थित तथा 1 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान विकास खण्ड शिक्षाधिकारी एके ध्रुव अपनी टीम सहित एवं तहसील कार्यालय टुन्ड्रा से उडनदस्ता दल रीना शुक्ला अपनी टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी परीक्षा कक्ष में कड़ी सुरक्षा और सुब्यवस्थित तरीके से शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित होना पाया गया। केन्द्राध्यक्ष मनोज खुटेश्वर, सहायक केन्द्राध्यक्ष भुनेश्वर यादव, छतराम साहू , लिपिक कमल महिपाल, पर्यवेक्षक संगीता महिपाल, गोविन्द देवांगन, राजकुमारी घृतलहरे, पवन मनहर, हेमपुष्पा साहू, धर्मेन्द्र बारले ,जमुना दास महंत , पीके राठौर आदि उपस्थित रहे।


