बालोद | शहर के मिनी माता चौक के पास हाल ही में सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया गया है, लेकिन किनारे पर मुरुम नहीं डालने और समतल नहीं किए जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डामरीकरण के बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है, जबकि किनारे कच्चे और गड्ढेनुमा बने हुए हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से खतरा बना रहता है। जरा सी चूक होने पर वाहन फिसलने या असंतुलित होने की आशंका रहती है। जाए। -खेम सिन्हा, बालोद


