रायगढ़ में होली को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट:इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, मेडिकल स्टाफ को दिए गए खास निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात चिकित्सा स्थितियों को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित होंगी। क्लीनिकल विभागों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आपातकालीन विभाग में जीवनरक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। क्लीनिकल विभागों के विभागाध्यक्षों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी चाक-चौबंद अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा गार्डों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सिक्योरिटी सुपरवाइजर को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा स्टाफ को अतिरिक्त चौकसी रखने के लिए कहा गया है। आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता भी उपलब्ध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *