कोटा में धुलंडी बुधवार को:सुबह 10 से 3 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, सरकारी छुट्‌टी आज रही, कल खुलेंगे ऑफिस

राजस्थान में इस बार धूलंडी का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते कई जिलों में धुलंडी खेली गई, जबकि कुछ जिलों में यह पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को ही अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन कोटा में बुधवार को धुलंडी खेली जाएगी। वहीं बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। धुलंडी के मौके पर कोटा शहर के सभी पेट्रोल पंप चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। शहर में रंगों के त्योहार के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पेट्रोल पंपों का संचालन बंद रखा जाएगा। शहर के 45 पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी ने बताया- बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के करीब 45 पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बिक्री नहीं की जाएगी। दोपहर 3 बजे के बाद सभी पंप सामान्य रूप से संचालित होंगे। एसोसिएशन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार ईंधन की व्यवस्था एक दिन पहले ही कर लें, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *