बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:100 मीटर तक घसीटते ले गया ड्राइवर; गुस्साए परिजनों ने धरना दिया

बाड़मेर में बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों से समझाइश की। घटना शिव थाना इलाके स्टेट हाईवे 65 राइकों की ढाणी मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को भियाड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। मामले की जांच जारी है। गाड़ी में फंस गई थी बाइक
पुलिस के अनुसार- उण्डू निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र राणाराम बाइक पर कानासर से अपने गांव उण्डू की तरफ स्टेट हाईवे 65 पर जा रहा था। राइको की ढाणी के पास सामने से आ रही बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी में आगे की ओर बाइक फंस गई, जिससे बाइक समेत युवक को घसीटकर करीब 100 मीटर ले गया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कैंपर ड्राइवर मौके से भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाया। लोगों से समझाइश की और आश्वासन के बाद लोग मानें। पुलिस ने शव भियाड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *