पहल: श्रवण यंत्र मिलने के बाद 90 वर्षीय चाका फिर सुन पाईं आवाजें

भास्कर न्यूज | ​जशपुरनगर 90 वर्ष की चाका बाई को दो दशक पुरानी सुनाई नहीं देने की समस्या से राहत मिली। ग्राम पंचायत जामचुआं की निवासी चाका बाई उम्र के इस पड़ाव में सुनने की गंभीर परेशानी से जूझ रही थीं। बाहरी दुनिया का शोर और अपने ही घर के लोगों की आवाजें भी उनके लिए अनसुनी हो गई थीं। जब उन्हें मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में पता चला तो वे उम्मीद लेकर वहां पहुंचीं। उन्होंने अपनी समस्या बताकर आवेदन दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जरूरतमंदों की तुरंत सहायता के लिए बनाए गए कैंप कार्यालय ने चाका बाई के मामले में भी तत्काल कदम उठाया। आवेदन मिलते ही दस्तावेज और स्थिति का सत्यापन किया गया। बिना देरी के उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाला श्रवण यंत्र मंगाया गया। यंत्र लगाते ही उनके चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। वे अपने आसपास की आवाजों को साफ सुन पाने लगीं। श्रवण यंत्र मिलने के बाद भावुक चाका बाई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इस उम्र में जब शरीर साथ छोड़ने लगता है, तब सरकार ने मेरा हाथ थामा है। चाका बाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *