राजस्थान में आज भी होली (धुलंडी) मनाई जा रही है। अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रमुख होटलों, क्लबों, गार्डन और फार्म हाउस में अलग-अलग थीम पर होली पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। सुबह से दोपहर तक चलने वाले इन आयोजनों में बॉलीवुड संगीत, डीजे बीट्स और पारंपरिक ढोल की थाप पर लोग जमकर थिरकेंगे। जयपुर में आज हो टोमैटिनो 4.0 जैसा अनोखा आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी जयपुर में होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगी। मुख्यमंत्री आवास पर होली बुधवार को खेली जाएगी। सांवलिया सेठ का फूलडोल महोत्सव 4 मार्च को चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित भगवान सांवलिया सेठ का प्रसिद्ध फूलडोल महोत्सव 4 मार्च को होगा। चंद्रग्रहण के कारण, जो पहले 3 मार्च को होने वाला था, अब इसे एक दिन बाद किया जा रहा है। 4 मार्च को राजभोग आरती के बाद दोपहर 12:00 बजे भगवान सांवलिया सेठ की बेवाण यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए फागोत्सव मनाएंगे। सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। खाटूश्याम में 5 मार्च को होगी विशेष सेवा-पूजा बाबा खाटूश्यामजी मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को पूरे दिन दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इसके बाद 5 मार्च को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा का आयोजन किया जाएगा। भक्तों के लिए मंदिर के द्वार 4 मार्च को रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे और 5 मार्च को शाम 5 बजे फिर से खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से सहयोग की अपील की है। ऑर्गेनिक रंगों संग शाही होली उत्सव जयपुर में आज कई बड़े होटलों में फैमिली होली पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। यहां प्राकृतिक गुलाल के साथ रेन डांस जोन, लाइव डीजे, पंजाबी ढोल और स्पेशल फूड काउंटर की व्यवस्था रहेगी। मेहमानों के लिए ठंडाई, पारंपरिक व्यंजन और रंग खेलने के लिए सुरक्षित इंतजाम किए गए हैं। कुछ होटलों में पूल साइड होली पार्टी भी रखी गई है, जहां युवा वर्ग की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। …. राजस्थान में 20 मिनट दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण:जयपुर में नजर आया ब्लड मून, विदेशी पर्यटकों ने पुष्कर घाट पर किया मंत्र जाप होली पर राजस्थान में ऊंट पर बैठा दूल्हा:बिना दुल्हन लौटी बारात; अर्धनग्न होकर सड़क पर डांस कर रहे लड़कों को पुलिस ने खदेड़ा


