जालोर में लेपर्ड की मूवमेंट से दहशत:रात में खेत में रखवाली कर रहे युवक को दिखा, पगमार्ग मिले

जालोर जिले के धुम्बा का गोलियां गांव में एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिला है। मंगलवार रात करीब 11 बजे खेत में रखवाली कर रहे एक युवक ने टॉर्च की रोशनी में करीब 200 फीट दूर लेपर्ड को जाते हुए देखा। सुबह होते ही ग्रामीणों और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। नीलगाय समझकर जलाई टॉर्च, सामने दिखा लेपर्ड गांव निवासी कानाराम मीणा ने बताया- वह देर रात अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत में किसी जानवर के चलने की आवाज आई। पहले उन्होंने उसे नीलगाय समझा, लेकिन जब टॉर्च जलाकर रोशनी डाली तो करीब 200 फीट दूरी पर लेपर्ड नजर आया। लेपर्ड को देखते ही उन्होंने पास के खेत में सो रहे अन्य किसानों को जगाया। हालांकि तब तक लेपर्ड वहां से निकल चुका था। एहतियात के तौर पर सभी किसान खेत छोड़कर घर लौट गए। सुबह मिले पगमार्क, विभाग को अलर्ट सुबह ग्रामीणों ने खेत में लेपर्ड के पगमार्क भी देखे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया गया कि होली के कारण कुछ कर्मचारी अवकाश पर हैं, लेकिन जल्द ही टीम भेजकर क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *