झालावाड़ की कविता मेघवाल का यूथ पार्लियामेंट में चयन:लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी

झालावाड़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा कविता मेघवाल का चयन विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के लिए हुआ है। वह 6 मार्च को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह लगातार दूसरी बार है जब कविता राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्तमान में कविता झालरापाटन के पास एक निजी बीएड कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उनका चयन गत 27 फरवरी को झालावाड़ के गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हुआ। इस कार्यक्रम का विषय ‘आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर चयन समिति ने उन्हें राज्य स्तरीय पार्लियामेंट के लिए चुना। राज्य स्तरीय पार्लियामेंट में ‘केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना’ विषय पर चर्चा होगी
कविता सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। वह बावड़ीखेड़ा कलां गांव के किसान फूलचंद मेघवाल की बेटी है। एक किसान परिवार से आने वाली कविता की इस उपलब्धि से उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
यह झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है कि कविता लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ 4 अन्य छात्रों का भी चयन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *