चाकूबाजी में नाबालिग की हत्या, साथी घायल:रोड पर साइड नहीं देने को लेकर हुआ विवाद, बावलवाड़ा के कानपुर गांव की घटना

​उदयपुर जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में मंगलवार देर शाम को आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बावलवाड़ा थानाधिकारी गणपत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश(15) पुत्र कैलाश खोखरिया निवासी ढीकवास के रूप में हुई है। जबकि कालू(18) पुत्र सुखलाल निवासी पहाड़ा घायल है। जिसका डूंगरपुर हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव खेरवाड़ा मोर्चरी पहुंचाया। परिजनों ने बुधवार को नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है। बाइक पर आगे-पीछे चल रहे थे, तभी साइड को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि रोड पर बाइक चलाते समय साइड नहीं देने और डरा-धमकाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। होली त्योहार मनाकर मृतक राकेश और कालू बाइक पर आर रहे थे। इनके पीछे कुछ युवक बाइक पर आ रहे थे। तभी साइड को लेकर पीछे आ रहे युवकों ने कुछ कमेंट किया। फिर डरा-धमकाया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। हमलावरों ने मृतक के छाती पर चाकू से वार किए। जिससे वह खून से लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं, उसके साथ कालू का सिर फाड़ दिया। वह गंभीर घायल हो गया। हॉस्पिटल में राकेश को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने नामजद तीन से चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *