जोलपुर स्टार ने जीता भील राणा क्रिकेट खिताब:फाइनल में गोगरा पाली की टीम को हराया, 25 टीमों ने लिया टूर्नामेंट में भाग

सिरोही जिले में जावाल के निकटवर्ती मंडवाड़ा गांव के कर्णेश्वर खेल मैदान में 3 दिवसीय प्रथम भील राणा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच में जोलपुर स्टार ने गोगरा पाली की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजन समिति के अशोक आलिका ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने भाग लिया। सिरोही, जालौर और पाली जिलों की टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जोलपुर स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि गोगरा पाली की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। ‘खेल आपसी सामंजस्य, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक’
समापन समारोह में समाजसेवी पुनीत अग्रवाल जावाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कनाराम भील, ठाकुर अमरसिंह मानपुरा और रतनसिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पुनीत अग्रवाल ने कहा कि खेल आपसी सामंजस्य, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक हैं।
अग्रवाल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि होली पर्व पर ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हैं। साथ ही, यह समाज के युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आपस में एकजुट होकर बैठने का अवसर प्रदान करता है। आपसी भाईचारे का संदेश दिया
टूर्नामेंट के दौरान युवाओं में जोश, उत्साह और आपसी भाईचारे का संदेश साफ नजर आया।
इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भबुताराम, ताराराम, हरिश भाई, प्रवीण भाई, गोपाल, डायाराम, वचनाराम, भरत, दिपाराम, राकेश, हेमंत, फुलाराम, महेंद्र, कृष्णा पाताल, उम्मेद, विजय, विपुल, शंकर, आकाश, छगन आलिका, अशोक आलिका, दीपक राणा जावाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक आलिका, प्रताप भाई और शंकर भाई ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *