भोपाल के बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी का एक और ऑडियो सामने आया है। इसे जारी किया है भानू हिंदू ने। दावा किया गया है कि दूसरी तरफ आवाज राजेश तिवारी की है, जिसमें भानू हिंदू से बातचीत करते हुए मामले में असलम चमड़ा के मामले में सेटलमेंट की कोशिश की जा रही है। इससे पहले आए एक वीडियो में राजेश तिवारी कहता नजर आया था कि भानू को भी सेट कर लेंगे। वह भानू से कहता है कि ‘चमड़े के घर वाले’ मिलना चाहते हैं। दोनों की बैठक कराई जा सकती है। इस पर भानू इनकार करते हुए कहते हैं कि उनसे मिलना ठीक नहीं रहेगा, क्योंकि मामला कोर्ट में है। किसी तरह की मुलाकात उचित नहीं होगी। भानू यह भी कहते सुनाई देते हैं कि अपन कोई कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। दिसंबर में पकड़ाया था गोमांस से भरा पकड़ाया 17 दिसंबर 2025 को गोमांस से भरा एक कंटेनर पुलिस मुख्यालय परिसर (PHQ) के पास जय भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानू हिंदू और उनकी टीम ने पकड़ा था। इसके 20 दिन बाद आई जांच रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि हुई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब प्रकरण कोर्ट में विचारधीन है। इसी मामले को लेकर राजेश तिवारी ने भानू हिंदू से सेटलमेंट के लिए कॉल किया था। तब बात आई गई हो गई। इस बीच 28 फरवरी 2026 को निशातपुरा पुलिस ने राजेश तिवारी को ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। असलम चमड़ा के करीबी से डील और पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया था। गोमांस तस्करी में असलम चमड़ा का नाम चर्चा में गौमांस तस्करी मामले में असलम चमड़ा को आरोपी बनाया है। आरोप है कि राजेश तिवारी उसकी तरफ से बातचीत कर मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें राजेश तिवारी कथित तौर पर कहता नजर आया कि भानू हिंदू को भी ‘सेट’ कर लिया जाएगा। अब भानू द्वारा जारी ऑडियो को उसी सिलसिले की कड़ी माना जा रहा है। गिरफ्तार पूर्व रेलकर्मी बोला- सारंग की RSS से दुश्मनी सामने आए वीडियो के अनुसार, राजेश तिवारी कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि किसी भी धरना-प्रदर्शन में असलम नाम न आए, बल्कि मामला सारंग की तरफ डायवर्ट कराया जाए। बातचीत में वह यह भी कहता है कि अगर मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो उसका नाम बदल देना। वीडियो में एक व्यक्ति उससे पूछता है कि क्या उसकी मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है, जिस पर वह जवाब देता है कि नहीं है, पूरे आरएसएस की है। वीडियो में राजेश यह भी कहता है कि मंत्री पद से हटाने की तैयारी है और विस्तार के दौरान बदलाव होगा। मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… 1. भोपाल में नोटों की गड्डी लेते पूर्व रेलकर्मी का VIDEO भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने शनिवार (28 फरवरी) को रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को निशातपुरा पुलिस ने पैसे लेते गिरफ्तार किया है। राजेश तिवारी पर ब्लैकमेल करने और गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर… 2. 26 टन गो-मांस पर अफसर बोले- ले-देकर केस निपटाओ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 टन गोमांस की तस्करी के मामले ने पूरे प्रशासनिक अमले को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी असलम चमड़ा को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। उससे यह जानने की कोशिश की कि 260 गायों के बराबर यह मांस आखिर आया कहां से? पढ़ें पूरी खबर…


