डॉ. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:राजगढ़ में युवक पर एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के माध्यम से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत घोघटपुर निवासी 19 वर्षीय युवक विजय वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप है कि ग्राम झरनिया निवासी आरोपी बालचंद राठौर ने फरियादी की इंस्टाग्राम आईडी पर डॉ. अंबेडकर के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे सामाजिक और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। एससी-एसटी समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 353(2) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी महापुरुष या समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *